बहराइच। जनपद के थाना रिसिया क्षेत्र अंतर्गत आलिया बुलबुल गांव में धान रोपाई कर रहे एक किसान पर बंदर ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के दौरान बंदर ने किसान को बुरी तरह नोच लिया और उसके सिर में गहरी चोटें आई हैं।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/घायल किसान की पहचान मकबूल अहमद निवासी आलिया बुलबुल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मकबूल खेत में धान की रोपाई कर रहे थे, तभी एक बंदर ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से किसान संभल नहीं पाया, लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए संघर्ष किया और किसी तरह अपनी जान बचाई।घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल घायल किसान को इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों के बढ़ते आतंक पर नियंत्रण करने और प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।