बहराइच ( फखरपुर )। फखरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सौगाहना में शनिवार को बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बरगद, नीम, पीपल सहित फलदार कुल 5000 पौधे चारागाह में लगाए गए।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/वृक्षारोपण का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रणवीर सिंह “मुन्ना, ब्लॉक प्रमुख कैसरगंज संदीप सिंह विशेन और ग्राम प्रधान मोहम्मद नसीम ने संयुक्त रूप से किया।अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए इस तरह के अभियान जरूरी हैं। चारागाह में लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होगी। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद तौफीक, मोहम्मद आसिफ ,सीताराम पांडे ,अंसार फखरुद्दीन, पूर्व प्रधान अज्जन अली और सरवन महाराज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।बीडीओ ने ग्रामीणों से अपील की कि वे पौधों को पेड़ बनने तक संरक्षित रखें, तभी वृक्षारोपण का उद्देश्य पूरा होगा।