एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण अभियान,  लगाएं 101 पौधे

Share
कानपुर देहात -एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति की राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव के निर्देशानुसार क्षेत्र में भव्य वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मंदिर परिसरों, तालाबों के आसपास तथा ग्राम समाज (जीएस) की खाली पड़ी भूमि पर कुल 101 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। समिति का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करना भी है। वृक्षारोपण अभियान में मुख्य रूप से शिशुपाल सिंह चौहान, प्रभारी अकबरपुर-रनिया विधानसभा, एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति, उपस्थित रहे।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *