इम्प्लांटोकॉन-2026 में आधुनिक दंत चिकित्सा तकनीकों पर मंथन

Share

सहारनपुर। सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित होटल जय विलास में रविवार को डॉ. समित सर्जिकल सेंटर एवं एओएमएसआई उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर की डेंटल कॉन्फ्रेंस इम्प्लांटोकॉन-2026 का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देशभर के दंत चिकित्सा विशेषज्ञों ने आधुनिक डेंटल इम्प्लांट, डिजिटल वर्कफ्लो और जटिल सर्जिकल तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर डॉ. समित सर्जिकल सेंटर ने चिकित्सा सेवा के 10 वर्ष पूरे होने का उत्सव भी मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर डॉ. ए.के. सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार, वरिष्ठ दंत शल्य चिकित्सक डॉ. पंकज खन्ना तथा अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/सम्मेलन में आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रवीण शर्मा, आईडीए सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु गुप्ता, एओएमएसआई उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. विकास रमोला सहित देशभर से आए सैकड़ों दंत चिकित्सकों ने भाग लिया। वैज्ञानिक सत्रों में विशेषज्ञों ने इम्प्लांटोलॉजी की नई तकनीकों पर व्याख्यान दिए। डॉ. जतिन कालरा ने फुल आर्क इम्प्लांट की चुनौतियों और समाधान, डॉ. धीरेंद्र श्रीवास्तव ने बोन ग्राफ्ट एवं आधुनिक इम्प्लांट तकनीकों, जबकि डॉ. परवीन कुमार राय ने डिजिटल डेंटिस्ट्री और थ्री-डी वर्कफ्लो की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. संकल्प मित्तल, डॉ. दिव्या मल्होत्रा, डॉ. ध्रुव अरोड़ा, डॉ. धनंजय अरोड़ा और डॉ. गौरव आहूजा ने जटिल इम्प्लांट सर्जरी और सुरक्षित उपचार पद्धतियों की जानकारी दी। युवा दंत चिकित्सकों के लिए हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग और पैनल डिस्कशन का भी आयोजन किया गया, जिससे उन्हें आधुनिक उपकरणों और नवीनतम तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। सम्मेलन के समापन पर डॉ. समित सर्जिकल सेंटर की स्थापना के दस वर्ष पूर्ण होने पर डिकेड ऑफ एक्सीलेंस, ट्रस्ट एंड केयर थीम के साथ गाला नाइट एवं डिनर का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान के संरक्षक डॉ. एस.के. जैन, निदेशक डॉ. सारिका जैन, आयोजन अध्यक्ष डॉ. समित जैन और आयोजन सचिव डॉ. लवलीन कौर ने सभी विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। डॉ. समित जैन ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य सहारनपुर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को महानगरों जैसी अत्याधुनिक दंत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ऐसे वैज्ञानिक सम्मेलन चिकित्सकों के ज्ञान और कौशल को बढ़ाने के साथ मरीजों को बेहतर एवं सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सम्मेलन ने सहारनपुर को आधुनिक डेंटल इम्प्लांटोलॉजी के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने का कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *