डीएम-एसएसपी ने सीड बॉल तकनीक से किया पौधारोपण अभियान का शुभारम्भ

Share

सहारनपुर। वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत रविवार को जनपद में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अभिनव पहल करते हुए जिलाधिकारी अरविंद कुमार चैहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन तथा मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन ने एनएचएआई बागपत रेंज स्थित जैनपुर टोल प्लाजा के निकट सीड बॉल विधि से वृक्षारोपण किया। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय प्रजातियों के पेड़ों के बीजों को चिकनी मिट्टी एवं जैविक खाद से तैयार सीड बॉल के माध्यम से भूमि पर स्थापित किया। विशेषज्ञों ने बताया कि इस तकनीक में बीज सुरक्षित रूप से मिट्टी और खाद के भीतर रहता है तथा वर्षा होने पर अनुकूल वातावरण मिलने के बाद उसका अंकुरण स्वतः हो जाता है। इस विधि की सफलता दर भी काफी बेहतर मानी जाती है। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आधुनिक और प्रभावी तकनीकों को अपनाना समय की आवश्यकता है।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/सीड बॉल विधि कम लागत में अधिक क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है और इससे प्राकृतिक वनस्पति के विकास को भी बढ़ावा मिलता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन ने कहा कि जनसहभागिता के बिना हरित अभियान सफल नहीं हो सकता और प्रत्येक नागरिक को प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि सीड बॉल तकनीक के माध्यम से जनपद में हरित क्षेत्र का विस्तार होगा और पर्यावरण संरक्षण के अभियान को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *