श्रीदत्तगंज (बलरामपुर)। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) श्रीदत्तगंज के सौजन्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। स्वच्छ पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण के साथ उनका संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद त्रिपाठी ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, शुद्ध वायु उपलब्ध कराने तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रमों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे जनआंदोलन का रूप देने की आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति यदि एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो हरियाली बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।चंदन मिश्रा ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की सुंदरता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने की अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही हरित एवं स्वच्छ वातावरण का सपना साकार हो सकता है।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल, सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद त्रिपाठी, चंदन मिश्रा, सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोगों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।