प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़ लगाना जरूरी -राजू कुमार 

Share
महराजगंजतराई (बलरामपुर)  एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत विकास खंड तुलसीपुर के सभी 100ग्राम पंचायतो में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । अभियान के तहत अवर अभियंता लघु सिंचाई राजू कुमार के नेतृत्व में विकासखंड के सभी ग्राम पंचायत में समस्त कर्मचारियों, अधिकारियों एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा एक-एक पेड़ अपनी माँ के नाम समर्पित करते हुए उसके वृक्ष बन जाने तक उसकी सुरक्षा एवं देखभाल करने का प्रण लिया। इस अवसर पर  ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुछ लोगो ने तो अपनी माताजी के हाथों से पौधों को रोपित करवाकर वृक्ष बनने तक माता की रक्षा करने के समान ही पौधें की रक्षा करने का संकल्प भी लिया। read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/ विकासखंड तुलसीपुर के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत में दो लाख चौहत्तर हजार पौधे लागए गए। जिसमें ग्रामीणों ने  बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। अवर अभियंता लघु सिंचाई राजू कुमार ने लोगों को बताया कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है।वृक्षारोपण बहुत आवश्यक है क्योंकि पेड़ पर्यावरण को ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और हवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं । यदि अधिक पेड़ लगाए जाएं तो दुनिया का पर्यावरण रहने के लिए सुरक्षित जगह बन जाएगा। वृक्षारोपण से प्रदूषण भी कम होता है जिससे आने वाली पीढ़ियों का जीवन सुरक्षित रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *