मिशन शक्ति फेज-5.0: गाजीपुर में पुलिस का सुरक्षा अभियान तेज, बाजारों में पैदल गश्त, एंटी रोमियो टीम ने की सघन चेकिंग

Share
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ अभियान के तहत शनिवार को जनपद गाजीपुर में व्यापक जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान चलाया गया।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल ने पैदल गश्त कर महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों तथा हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर महिला सुरक्षा के प्रति सहयोग की अपील भी की।वहीं, जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीम ने संवेदनशील स्थानों पर सघन भ्रमण और चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध एवं मनचलों की जांच की गई तथा महिलाओं और बालिकाओं से अभद्रता करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *