नेपाली तस्कर 15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार, SSB-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Share

बहराइच l जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। SSB और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही स्मैक के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/जानकारी के अनुसार, टीम ने मोतीपुर इलाके के लौकही गांव के पास घेराबंदी कर 26 वर्षीय सुशील कुमार को दबोच लिया, जो नेपाल राष्ट्र का निवासी बताया जा रहा है। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 15 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 7.5 लाख रुपये बताई जा रही है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *