आईएसओ प्रमाणित जिला पंचायत बनी बाराबंकी, मिला प्रमाण पत्र

Share

बाराबंकी। जिला पंचायत बाराबंकी को प्रशासनिक कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और दक्षता के उत्कृष्ट मानकों के लिए आईएसओ 9001ः2015 अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही इस उपलब्धि से जिले का नाम प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। आईएसओ 9001ः2015 एक अंतरराष्ट्रीय मानक है, जो किसी संस्था की कार्यप्रणाली, सेवा गुणवत्ता, जवाबदेही, अभिलेख प्रबंधन, शिकायत निस्तारण और निरंतर सुधार व्यवस्था का मूल्यांकन करता है। इस प्रमाणन का अर्थ है कि जिला पंचायत बाराबंकी ने अपने प्रशासनिक कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक संचालित किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने कहा कि जिला पंचायत में जनता की जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है और विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में सड़क निर्माण, नालों का विकास, मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रतीक्षालय, स्ट्रीट लाइटें, अंतेष्टि स्थल सहित कई विकास कार्य कराए गए हैं। इसके साथ ही अवैध कब्जों को हटवाकर नियोजित विकास पर जोर दिया गया है।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/प्रमाण पत्र संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश धर द्विवेदी, गुणवत्ता सलाहकार संस्था टमतकपबज ब्मतजपपिबंजपवद च्तपअंजम स्पउपजमक की मुख्य कार्यकारी प्रमिला सिंह तथा गुणवत्ता सलाहकार ओ.पी. यादव ने संयुक्त रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत और अपर मुख्य अधिकारी आशुतोष कुमार को सौंपा। इस अवसर पर बताया गया कि आईएसओ 9001ः2015 प्रमाणन जिला पंचायत की बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था, जवाबदेही और जनसेवा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इससे आमजन को अधिक गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। साथ ही ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों में तकनीकी दक्षता और कार्यप्रणाली को और मजबूती मिलेगी। गुणवत्ता सलाहकार ओ.पी. यादव ने प्रमाणन प्रक्रिया में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कार्याधिकारी पल्लवी यादव, अभियंता रवीन्द्र सिंह, नाजिर निखिल सिंह सहित सभी कर्मचारियों के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *