बारिश बनी काल! करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत

Share

बाराबंकी। रामसनेहीघाट क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोर शिवांश यादव की करंट लगने से मौत हो गई। घटना पूरे अहिरन मजरे सकौली गांव की है, जहां बारिश के दौरान विद्युत केबल में करंट उतरने से किशोर इसकी चपेट में आ गया। जानकारी के अनुसार, शिवांश यादव (14) पुत्र धारानाथ यादव शुक्रवार सुबह करीब 10रू30 बजे अपने घर के बाहर कुछ काम कर रहा था। इसी दौरान विद्युत केबल में करंट आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के समय इलाके में बारिश हो रही थी। हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण तुरंत उसे बचाने के लिए पहुंचे और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट ले गए। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता धारानाथ यादव ने बताया कि उनका बेटा घर के बाहर काम कर रहा था, तभी अचानक विद्युत केबल में करंट आ गया और वह उसकी चपेट में आ गया। वहीं, मृतक के चचेरे भाई चंद्रशेखर यादव के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण केबल में करंट उतर आया था। जब तक लोग स्थिति समझ पाते और उसे बचाने का प्रयास करते, तब तक उसकी जान जा चुकी थी।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट के अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र ने पुष्टि की कि किशोर को अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया था। वहीं, कोतवाली प्रभारी दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *