अनुदेशक शिक्षक एसो. के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने दिवाकर अवस्थी ‘गांधी’

Share

बाराबंकी। उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, जनपद बाराबंकी के जिलाध्यक्ष दिवाकर अवस्थी ‘गांधी’ को संगठन का प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय, बाराबंकी में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे ने दिवाकर अवस्थी ‘गांधी’ को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सदैव अनुदेशकों के हितों के संरक्षण और उनकी न्यायोचित मांगों के समर्थन के लिए प्रतिबद्ध रहा है तथा भविष्य में भी संगठन पूरी मजबूती के साथ उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करता रहेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दिवाकर अवस्थी ‘गांधी’ के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा अनुदेशकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री अरुणेंद्र वर्मा श्मुन्नाश् ने भी अपने संबोधन में अनुदेशकों के हितों की रक्षा, उनके सम्मान एवं अधिकारों के लिए संयुक्त रूप से संघर्ष करने की आवश्यकता पर बल दिया।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/ उन्होंने कहा कि शिक्षक संगठनों की एकजुटता से ही शिक्षा व्यवस्था और शिक्षक-हित दोनों मजबूत होंगे। समारोह में उपस्थित शिक्षकों एवं पदाधिकारियों ने दिवाकर अवस्थी ‘गांधी’ को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष श्याम किशोर बाजपेई, जिला आईटी सेल एवं मीडिया प्रभारी दिलीप तिवारी, अनुदेशक संघ के प्रदेशीय प्रवक्ता नीरज पाण्डेय, जिला महामंत्री सुजीत सिंह, संगठन मंत्री अमरीश यादव, आनंद शुक्ला, ललित वर्मा, संजय पांडे, मनोज सिंह सहित अनेक शिक्षक, अनुदेशक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *