गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानियां पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से गैंगस्टर और नकली नोट से जुड़े गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/पुलिस के अनुसार गुरुवार को उपनिरीक्षक दिनेश सिंह अपनी टीम के साथ बरेसर नहर चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान फिरोज शाह (23 वर्ष) पुत्र जैनुद्दीन शाह निवासी नई बस्ती लोदीपुर, कस्बा जमानियां, थाना जमानियां, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत नया मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध पहले से चोरी, नकली नोट से जुड़े मामलों तथा उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, .315 बोर का एक अवैध तमंचा और .315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया। यह कार्रवाई उपनिरीक्षक दिनेश सिंह और उनकी टीम ने की।