गाजीपुर: परिवार परामर्श केंद्र की पहल रंग लाई, बिछड़े दो दंपतियों का फिर बसा घर

Share
गाजीपुर। महिला सहायता प्रकोष्ठ एवं परिवार परामर्श केंद्र की पहल से गुरुवार को आपसी मतभेद के कारण अलग रह रहे दो दंपतियों का घर फिर से बस गया। काउंसलिंग और मध्यस्थता के जरिए दोनों पक्षों के बीच सुलह कराकर उन्हें आपसी सहमति से सकुशल विदा किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/call-to-embrace-dr-syama-prasad-mookerjees-ideas-bjp-organizes-an-ideological-seminar/पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 9 जुलाई को आयोजित परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में पति-पत्नी के विवाद से जुड़े कुल 13 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें लंबे समय से विवादित चल रहे दो मामलों में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर समझाइश दी गई। सकारात्मक संवाद के बाद दोनों दंपतियों ने गिले-शिकवे भुलाकर साथ रहने का निर्णय लिया, जिसके बाद उनकी सकुशल विदाई कराई गई।इसके अलावा दो मामलों में समझौता होने के बाद पत्रावली बंद कर दी गई, जबकि तीन मामलों में संबंधित पक्षों को विधिक परामर्श देकर प्रकरण का निस्तारण किया गया। शेष मामलों में सहमति नहीं बनने पर अगली तिथि निर्धारित की गई।परिवार परामर्श केंद्र की इस कार्यवाही में काउंसलर कमरुद्दीन, महिला आरक्षी सविता, महिला आरक्षी रागिनी चौबे, महिला आरक्षी संध्या और महिला आरक्षी अभिलाषा सहित अन्य कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *