ऊर्जा मंत्री के निर्देशों के बावजूद देवा गांव में 63 केवीए ट्रांसफार्मर नहीं लगा, ग्रामीणों ने किया विरोध

Share
गाजीपुर/दुल्लहपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के देवा गांव में लगातार एक माह के भीतर कई बार ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर उन्होंने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद ऊर्जा मंत्री ने अधिशासी अभियंता, गाजीपुर को देवा गांव में शीघ्र 63 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित कराने के निर्देश दिए थे।ग्रामीणों का आरोप है कि ऊर्जा मंत्री के निर्देशों के बावजूद गांव में 63 केवीए ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। उनका कहना है कि गांव के लिए 63 केवीए ट्रांसफार्मर का प्रस्ताव भी स्वीकृत हो चुका है, लेकिन स्थानीय स्तर पर उसे स्थापित नहीं कराया जा रहा है। इसके स्थान पर विभाग द्वारा पुनः 25 केवीए का ट्रांसफार्मर भेजा गया।जब बिजली विभाग के कर्मचारी 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लेकर गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने उसे लगाने से इनकार कर दिया और वाहन को वापस लौटा दिया। इस दौरान इस हल्का के लाइनमैन विनोद यादव उर्फ गुड्डू लगभग तीन घंटे तक मौके पर मौजूद रहे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने “बिजली विभाग मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए विभाग के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।वहीं, जेई रवि राज राव ने बताया कि 63 केवीए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है और इसमें लगभग दो दिन का समय लगेगा। उन्होंने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि तब तक अस्थायी व्यवस्था के रूप में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगने दिया जाए, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित न रहे। हालांकि, ग्रामीण 25 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने पर सहमत नहीं हुए और 63 केवीए ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग पर अड़े रहे।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव की बिजली खपत को देखते हुए 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पर्याप्त नहीं है और उसके बार-बार जलने से पूरे गांव को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से स्वीकृत 63 केवीए ट्रांसफार्मर तत्काल स्थापित करने तथा ऊर्जा मंत्री के निर्देशों का शीघ्र पालन सुनिश्चित करने की मांग की है।read more:https://khabarentertainment.in/excise-department-raids-dhabas/ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द 63 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित नहीं किया गया, तो वे बिजली विभाग के खिलाफ बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। उनका कहना है कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।मौके पर सौहार्द एवं बंधुत्व मंच के संचालक हिमांशु मौर्य, साथी अभिषेक पांडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *