सोनभद्र। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने मंगलवार को मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत राबर्ट्सगंज क्षेत्र में व्यापक जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करते मिले 16 स्कूली वाहनों का चालान किया गया, जबकि 6 वाहनों को सीज कर दिया गया।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/जांच के दौरान पैसेंजर टैक्स अधिकारी (पीटीओ) मनोज कुमार ने विभिन्न विद्यालयों के वाहनों की जांच की। सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिलने पर 9 वाहनों का चालान और 3 वाहन सीज किए गए। इसी दौरान एक निजी वाहन में अवैध रूप से स्कूली बच्चों का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वहीं एक वाहन बिना परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र और बीमा के संचालित मिलता पाया गया, जिसे तत्काल सीज कर दिया गया। दूसरी ओर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कौशल कुमार सिंह ने भी अभियान चलाकर 7 स्कूली वाहनों का चालान किया और 3 वाहनों को सीज कर दिया। जांच में ये वाहन भी आवश्यक दस्तावेजों और फिटनेस के बिना संचालित पाए गए। एआरटीओ ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बिना वैध दस्तावेज, फिटनेस या सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विद्यालय प्रबंधन और वाहन संचालकों को सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने की चेतावनी दी गई है।