ट्रांसफार्मर को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Share

सोनभद्र। विकासखंड चोपन के ग्राम पंचायत अगोरी खास के बिजौरा टोला में पिछले एक माह से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी में बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद विभाग ने ट्रांसफार्मर बदलने की जहमत नहीं उठाई। बिजली न होने से पेयजल संकट गहरा गया है, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और किसानों के साथ आम लोगों का जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रदर्शन के दौरान प्रदीप यादव ने कहा कि एक महीने तक ट्रांसफार्मर न बदलना विद्युत विभाग की घोर लापरवाही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो ग्रामीणों के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और विद्युत विभाग की होगी। प्रदर्शन में शुभम, माले, भोलानाथ, भोला, लीलावती, मुन्नी देवी, मनीष, अनराजी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *