संचारी रोगों पर प्रहार, गांवों से स्कूलों तक चला स्वच्छता व जागरूकता अभियान

Share

सोनभद्र। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत गुरुवार को जिलेभर में व्यापक स्वच्छता और जनजागरूकता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर ग्राम पंचायतों, स्कूलों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान संचालित कर संचारी रोगों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए गए।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/अभियान के दौरान नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, खराब हैंडपंपों का निरीक्षण एवं मरम्मत कराई गई। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताए गए, जबकि आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्राम पंचायत सहायकों, सफाईकर्मियों और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने और बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा पशुपालकों को भी जागरूक किया गया तथा कृषक संवाद कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और संचारी रोगों की रोकथाम संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, जलभराव न होने दें और संचारी रोगों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *