जर्जर सड़क और उड़ती धूल से जनता बेहाल, राहगीर, दुकानदार व सड़क किनारे रहने वाले बेहाल

Share
बड़हलगंज। कस्बे में पटना चौराहे से टेढ़िया बंधे तक की सड़क जर्जर हालत में है। यह सड़क कई स्थानों पर टूटकर गड्ढों में बदल चुकी है, जिससे राहगीरों और आसपास के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों के आवागमन से दिनभर उड़ने वाली धूल ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।स्थानीय निवासी रुद्र प्रताप सिंह, उमेश, नीलम और राजेश सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राएं, व्यापारी, किसान और ग्रामीणों को जर्जर सड़क के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।दोपहिया और तिपहिया वाहन चालकों को गड्ढों से बचते हुए दुर्घटना का खतरा बना रहता है, वहीं चारपहिया वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो जाती है। सड़क किनारे रहने वाले लोगों को रोजाना दिन में कई बार अपने घरों से धूल साफ करनी पड़ती है।उड़ती धूल दुकानों और आसपास के मकानों में भी पहुंच रही है। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें दिनभर कई बार दुकान और सामान की सफाई करनी पड़ती है, जिससे ग्राहकों की संख्या भी प्रभावित हो रही है। राहगीरों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से सड़क की मरम्मत की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। हाल ही में जिलाधिकारी ने भी इस मार्ग का दौरा किया था, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई अभी तो बारिश की शुरुआत है आने वाले बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाएगी, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाएगी। क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि पटना चौराहे से टेढ़िया बंधे तक की सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए। सड़क निर्माण व साथ ही, नियमित रूप से पानी का छिड़काव भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि उड़ती धूल व गढ्ढों से लोगों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *