स्कॉर्पियो की टक्कर से दो वृद्ध व्यक्तियों की मौत

Share
नगीना  । स्कूटी और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की हुई जोरदार भिड़ंत में स्कूटी पर सवार रिटायर्ड शिक्षक एवं रिटायर बैंक कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ग्राम पुरेनी में मौत में शामिल होने के बाद बैंक से पैसे निकाल कर स्कूटी के साथ सड़क पार करके वापस  धामपुर जा रहे थे। इतने में स्कॉर्पियो ने टक्कर इतनी भयंकर थी कि स्कूटी व स्कॉर्पियो के खरपतचे उड़ गए और सड़क की रेलिंग भी टूट गई ही । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवो को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी लाऐ जहां से पोस्टमार्टमक को बिजनौर भेज दिया। पुलिस ने स्कॉर्पियो को अपने कब्जे मे कर लिया जबकि चालक फरार हो गया।महावीर सिंह पुत्र हरस्वरूप सिंह 68 वर्ष निवासी ग्राम सराय- पुरेनी जिला सहकारी बैंक से सेवा निवृत होने होने के बाद रह रहे थे।  विजयपाल पुत्र छोटे सिंह 67 वर्ष शिक्षक के पद से रिटायर धामपुर साकेत कॉलोनी में रह रहे थे यह दोनों बुधवार को एक स्कूटी पर सवार होकर ग्राम पुरेनी मैं अपने एक परिचित की मौत में शामिल होने आए थे दोनों ही पुरेनी के बैंक से पैसे निकाल कर स्कूटी पर सवार हो कर वापस धामपुर जा रहे थे जब उनकी स्कूटी पूर्वाहन  पौने 11:बजे फोर लाइन नगीना – धामपुर मार्ग स्थित ग्राम पुरेनी के आदर्श कन्या इंटर कॉलेज के समने अपनी साइड पर जाना चाह रहे थे तभी धामपुर कि दिशा से तीव्रगती से आ रही स्कॉर्पियो चालक ने अनियंत्रित होकर स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भयंकर थी कि स्कूटी सवार बुजुर्गों के शव दूर जाकर पड़े और स्कॉर्पियो भी कलाबादी खाते हुए पलट गई जिससे स्कॉर्पियो को भी परखच्चे उड़ गये और सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल भी टूट गए।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/घटना को देख ग्रामीण भारी संख्या मे इकट्ठा हो गए और घटना की सूचना फोन द्वारा पुलिस को दी, सूचना पाते ही मंझेडा पुलिस चौकी थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आनंन फानंन में दोनों के शव को 108 एम्बुलेंस सेवा से सीएचसी पहुंचाया। जहां से  पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया और टूटे पड़ी स्कॉर्पियो व स्कूटी को जेसीबी से हटवाकर दोनों को अपने कब्जे में ले लिया।उधर थाना प्रभारी विकास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूटी पर सवार दोनों बुजुर्गों विजयपाल सिंह व महावीर सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी और मौके से स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया है जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि घटना की जानकारी फोन द्वारा मृतकों के परिजनों को दे दी है। उन्होंने बताया कि घटना की तहरीर मिल गई है जिस पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। महावीर सिंह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आरएसएस के कार्यकर्ता है जिनके दो बेटे हैं, एक बेटा अमेरिका मे कार्यरत है। दूसरा बेटा अलीगढ़ में चिकित्सक है उन्हें भी सूचना फोन द्वारा दे दी गहै है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *