गाजीपुर। समाजवादी पार्टी गाजीपुर की मासिक बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय डॉ. लोहिया-मुलायम सिंह यादव भवन में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार के तहत नवगठित बूथों पर बूथ कमेटियों के गठन, नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने, डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाने तथा त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों के संशोधन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से चलाने का आह्वान किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/बैठक में अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना की निंदा करते हुए इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर की गई टिप्पणी और लगाए गए आरोपों की आलोचना करते हुए उनसे सार्वजनिक माफी की मांग की गई।बैठक की शुरुआत देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना अत्यंत गंभीर है और इससे देश की छवि प्रभावित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सामाजिक न्याय की विरोधी है तथा गरीब, पिछड़ों और दलितों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकारों और सम्मान के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। साथ ही उन्होंने संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक सद्भाव की रक्षा के लिए जनता से सजग रहने का आह्वान किया।विधायक जय किशन साहू ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि तहसीलों, थानों और अस्पतालों सहित विभिन्न सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार और उत्पीड़न बढ़ा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगी शिक्षा और नौकरियों में भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश का युवा परेशान है।बैठक में पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, सांसद अफजाल अंसारी के प्रतिनिधि बलिराम पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, सुशील जायसवाल, अरुण कुमार श्रीवास्तव, खेदन यादव, रामजन्म चौहान, राजेश गोंड, तहसीन अहमद, राजेंद्र यादव, अवधेश यादव, अमित ठाकुर, दिनेश कुमार गुजराल, परशुराम बिंद, सुरजराम बागी, मदन यादव, मार्कण्डेय यादव, रामदरश यादव, दिनेश यादव, सुजीत यादव, कमलेश सोनकर, रजनीकांत यादव, केसरी यादव, राजेश यादव, रीता विश्वकर्मा, रीना यादव, पुनीता यादव, रमेश यादव, राम यादव, सुनील यादव, जयराम भारती, रामप्रकाश यादव, मंतोष यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।