गाज़ीपुर। शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल, गाज़ीपुर के विद्यार्थियों ने शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में विद्यालय के लगभग 200 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 15 विद्यार्थियों ने टॉप-100 में स्थान हासिल कर उल्लेखनीय सफलता दर्ज की।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/इस उपलब्धि में कक्षा 7 की छात्रा एलिजा आफरीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें ₹2100 की नगद पुरस्कार राशि से भी सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में निदेशक डॉ. नदीम अधमी ने सफल विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।वहीं, वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में आयोजित मंडल स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र कुशाग्र कटिया ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि के आधार पर उनका चयन चित्रकूट में आयोजित होने वाली आगामी राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए किया गया है।प्रतियोगिता में विद्यालय के अन्य खिलाड़ियों अंश शर्मा और अयान खान ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) हासिल किया।इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. नदीम अधमी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य इकरामुल हक, उप-प्रधानाचार्य हनीफ अहमद सिद्दीकी, समन्वयक अंजली श्रीवास्तव सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने सफल विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।