बैंक के बाहर ध्यान भटकाकर कार से दसियों लाख रुपये से भरा बैग और लैपटॉप चोरी

Share

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में आरडीसी स्थित बैंक के बाहर शातिर बदमाशों ने एक व्यक्ति का ध्यान भटकाकर उसकी कार से लाखों रुपये और लैपटॉप से भरा बैग चोरी कर लिया।पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच टीमों का गठन करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।बुधवार को पुलिस के बताएं अनुसार,संदीप पुत्र रामध्यान कोटक महिंद्रा बैंक में चेक जमा करने आए थे।चेक जमा करने के बाद उन्होंने अपना बैग कार में रख दिया।इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे कहा कि उनकी कार के आगे कुछ सामान और रुपये गिरे हुए हैं। जब संदीप कार से उतरकर आगे पहुंचे तो वहां 10-10 रुपये के कुछ नोट पड़े मिले। वह नोट उठाकर वापस कार के पास पहुंचे तो कार में रखा उनका बैग गायब था।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/पीड़ित के मुताबिक बैग में एक लैपटॉप और करीब10 से12 लाख रुपये की नकदी रखी हुई थी।सूचना मिलते ही कविनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।सहायक पुलिस आयुक्त कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं।आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *