बहराइच ( पयागपुर तहसील )l सरकार की महत्वाकांक्षी ‘कैशलेस चिकित्सा सुविधा’ एवं छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों में ‘डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) धनराशि अंतरण’ योजना का भव्य शुभारंभ बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी से किया गया। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पयागपुर तहसील सभागार में स्थानीय शिक्षकों और विभागीय अधिकारियों को दिखाया गया।read more:https://khabarentertainment.in/excise-department-raids-dhabas/कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पयागपुर के प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि तहसीलदार पयागपुर अंबिका चौधरी रहे वाराणसी से मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण समाप्त होने के बाद मुख्य अतिथि समय प्रसाद मिश्र और तहसीलदार अंबिका चौधरी ने तहसील स्तर पर योजना की विधिवत शुरुआत की। इस दौरान ब्लॉक के शिक्षक अखिलेश मिश्र एवं शिक्षिका प्रीति मिश्रा को प्रतीकात्मक रूप से ‘डेमो कैशलेस कार्ड’ सौंपकर योजना की उपयोगिता के बारे में बताया गया समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि समय प्रसाद मिश्र ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार जनहित के कार्य कर रही है। डीबीटी के माध्यम से सीधे अभिभावकों के खातों में पैसा भेजने से बिचौलियों की भूमिका खत्म हुई है और भ्रष्टाचार पर पूरी तरह अंकुश लगा है। वहीं, कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना एक बड़ा सुरक्षा कवच साबित होगी।इस मौके पर मुख्य रूप से खंड शिक्षा अधिकारी पयागपुर अनूप कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी विशेश्वरगंज कमलेश कुमार मिश्र, खंड शिक्षा अधिकारी हुजूरपुर राधेश्याम चौरसिया मौजूद रहे। इसके अलावा शिक्षक संघ के पदाधिकारियों सहित अखिलेश मिश्रा, प्रीति मिश्रा, सुशील मिश्रा, नीलम शुक्ल, सुरभि पांडेय, दीनानाथ दीक्षित, अंकित सिंह, राकेश पाण्डेय, अतुल सिंह, विजय प्रभात चौहान समेत पयागपुर, विशेश्वरगंज व हुजूरपुर विकास खंड के सैकड़ों शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।