मिशन सेफ फ्यूचर: स्कूली बच्चों को ढो रहीं पांच अवैध ईको वैन सीज, मचा हड़कंप

Share
फिरोजाबाद। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के तहत पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी कार्रवाई की। प्रवर्तन टीम ने स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने में लगी पांच अनाधिकृत ईको वैन को सीज कर दिया।read more:https://pahaltoday.com/aarohi-became-dm-for-a-day-boosted-the-morale-of-the-girl-students/जांच के दौरान सभी वैन बिना वैध परमिट और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किए संचालित होती मिलीं। कार्रवाई के बाद सभी सीज वाहनों को पुलिस चौकी ब्रह्मदेव में खड़ा कराया गया है।प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से नियमों की अनदेखी कर स्कूली वाहन संचालित करने वाले चालकों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।अधिकारियों ने वाहन संचालकों से अपील की है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज, वैध परमिट और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *