खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, सॉस फैक्ट्री पर छापा; 550 किलो स्टॉक कराया नष्ट

Share
सहारनपुर। जनपद में मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए देवबंद रोड स्थित एक टोमैटो सॉस निर्माण इकाई पर छापा मारकर 550 किलोग्राम संदिग्ध सॉस नष्ट कराया तथा उत्पादन मशीन को अगले आदेश तक सीज कर दिया।read more:https://pahaltoday.com/man-dies-in-road-accident-in-barhalganj/
शासन के निर्देश और जिलाधिकारी के आदेश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विभागीय टीम ने देवबंद रोड स्थित सरस्वती कॉलोनी के निकट संचालित पाल ट्रेडर्स का औचक निरीक्षण किया। फैक्ट्री का संचालन आकाश पाल द्वारा किया जा रहा था।निरीक्षण के दौरान टीम को चार बड़े बर्तनों में करीब 550 किलोग्राम टोमैटो सॉस पैकिंग के लिए तैयार अवस्था में मिला। जांच के दौरान निर्माण प्रक्रिया और स्वच्छता मानकों में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर मौके पर मौजूद पूरा सॉस स्टॉक नष्ट करा दिया गया।खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने विधिक प्रक्रिया के तहत टोमैटो सॉस तथा व्हाइट विनेगर के नमूने संग्रहित कर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिए। साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत संबंधित प्रतिष्ठान के उत्पादन कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए उसकी निर्माण मशीन को अगले आदेश तक सीज कर दिया गया।मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि जनपद में मिलावटी, नकली और मानकविहीन खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले कारोबारियों के खिलाफ किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।छापेमारी अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जवाहरलाल, जगदंबा प्रसाद, शिवनाथ तथा महेश कुमार सहित विभागीय टीम के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। विभाग ने खाद्य कारोबारियों को निर्धारित मानकों और स्वच्छता नियमों का पालन करने की चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *