सोनभद्र। अपना दल एस की जिला मासिक बैठक मंगलवार को पार्टी के जिला कार्यालय सोमनाथ मंदिर (साईं हॉस्पिटल के सामने) में जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव ने किया।read more:https://pahaltoday.com/the-film-bolo-radhe-radhe-has-the-power-to-shake-our-soul-along-with-entertainment-ravi-bhatia/बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आदिवासी समाज के वरिष्ठ नेता एवं दुद्धी विधानसभा के वरिष्ठ पार्टी नेता हरिप्रसाद गौंड तथा सह मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रीति सिंह राजपूत और श्याम कन्हैया भी शामिल रहे। मुख्य अतिथि हरिप्रसाद गौंड ने पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित जनसंपर्क बनाए रखने, जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देने तथा 2027 के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन, समर्पण और एकता के बल पर पार्टी हर लक्ष्य हासिल कर सकती है। बैठक में वक्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि मजबूत बूथ ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक बूथ समिति को सक्रिय रखते हुए स्थानीय समस्याओं पर प्रभावी कार्य करने की आवश्यकता बताई गई। जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल ने कहा कि पार्टी की विचारधारा न्याय, समता और विकास पर आधारित है। उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने, अनुशासित कार्यशैली अपनाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में लखनऊ में आयोजित डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर आयोजित जन स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम में उत्कृष्ट सहभागिता करने वाले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इसके अलावा घोरावल विधानसभा, शाहगंज जोन और किसान मंच की बेहतर संगठनात्मक गतिविधियों के लिए संबंधित पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।