सोनभद्र। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में रॉबर्ट्सगंज में ‘सद्बुद्धि पदयात्रा’ निकाली गई। यह पदयात्रा अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में आयोजित की गई।read more:https://pahaltoday.com/13479-rupees-refunded-to-the-account-of-the-victim-of-cyber-fraud/कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई पदयात्रा को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोकने का प्रयास किया, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कुछ देर नोकझोंक हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने लगभग एक किलोमीटर तक पदयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने आरोप लगाया कि श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं से करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मामले की जांच उच्च न्यायालय के सिटिंग जज से कराने तथा संबंधित ट्रस्ट को भंग करने की मांग की। उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन से रोके जाने और उनकी गिरफ्तारी की भी निंदा की। शहर अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध को रोकने का प्रयास लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश देव पांडे ने मंदिर से जुड़े मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पदयात्रा में जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी, राजबली पांडे, कन्हैया पांडे, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा, बाबूलाल पनिका, दिनेश यादव, तामेश्वर तिवारी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।