रेल मार्ग से शराब तस्करी की साजिश नाकाम, दिलदारनगर स्टेशन से दो तस्कर दबोचे

Share
गाजीपुर। दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब और बीयर की खेप के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से कुल 41.50 लीटर अंग्रेजी शराब एवं बीयर बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 17,780 रुपये आंकी गई है।
जीआरपी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अश्विनी कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 के पूर्वी छोर स्थित रेलवे स्टेशन नाम पट्टिका के पास संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक ट्रॉली बैग से 68 कैन बडवाइजर बीयर (500-500 मिलीलीटर) तथा एक पिठू बैग से 10 बोतल रॉयल स्टेज अंग्रेजी शराब (750-750 मिलीलीटर) बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राहुल कुमार (19) एवं तुषार कुमार (20) निवासी थाना दीघा, जिला पटना (बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे ट्रेन के माध्यम से शराब बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचने की योजना बना रहे थे, लेकिन जीआरपी की सतर्कता के चलते उनकी मंशा सफल नहीं हो सकी।read more:https://pahaltoday.com/raja-singh-gave-five-tips-to-the-forest-dwellers-to-face-the-challenges/बरामदगी के आधार पर जीआरपी थाना में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रेलवे पुलिस ने कहा कि रेल मार्ग से होने वाली अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *