गाजीपुर/दिलदारनगर। जिले के वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश श्रीवास्तव को अखंड भारत मिशन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। संस्था के संस्थापक अश्वनी शर्मा ने उन्हें प्रदेश सचिव नियुक्त करने के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी भी बनाया है।read more:https://pahaltoday.com/complex-disease-care/
नियुक्ति की सूचना मिलते ही उनके शुभचिंतकों, सहयोगियों और प्रशंसकों में उत्साह का माहौल देखा गया। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दीं।
वेद प्रकाश श्रीवास्तव जिले के प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर अपनी सक्रिय भूमिका के लिए भी पहचाने जाते हैं।इस अवसर पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ अखंड भारत मिशन को मिलेगा तथा संगठन के विस्तार और उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।