श्री राम मंदिर  चढ़ावा चोरी को लेकर कांग्रेस निकाल रही सद बुद्धि पद यात्रा

Share
ललितपुर- जिला कांग्रेस कमेटी ने अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर के दान,चढ़ावा की चोरी एवं वित्तीय अनिमितताओं से जुड़ी खबरे ने करोड़ों राम भक्तों की आस्था को लेकर घंटाघर से तुवन मंदिर तक जिला अध्यक्ष डॉ दयाराम रजक की अगुवाई में सद् बुद्धि पदयात्रा निकाली इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामनरेश दुबे ने आरोप लगाते हुए कहा कि भगवान श्री राम का मंदिर की चोरी से करोड़ों की आस्था आहत हुई हैं हम सभी को काफी वेदना हुई है ऐसे गंभीर मामले को तत्कालीन भाजपा सरकार दबाने के लिए काम कर रही है जबकि खुलेआम आर आर एस से जुड़े चंपत राय अनिल मिश्रा गोपाल राव जैसे लोगों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया और छोटे-छोटे कर्मचारियों को गिरफ्तार कर खाना पूरी की गई यह मामला हजारों करोड़ों में भी हो सकता है इसकी निष्पक्ष से जांच हेतु माननीय उच्च न्यायालय के सीटिंग जज से  निष्पक्ष जांच कराई जाए और ट्रस्ट को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाए इस दौरान जिला अध्यक्ष  रजक ने कहा कि हम सभी का आस्था का केंद्र श्री राम मंदिर में चारों धामों के परम पूज्य शंकराचार्य को राम मंदिर की जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए |read more:https://pahaltoday.com/us-iran-ceasefire-a-positive-step/
जिससे विधिवत रूप से पूजा अर्चना के साथ-साथ रखरखाव भी हो सके आज पूरे प्रदेश में सद् बुद्धि पदयात्रा निकालकर यह संदेश दिया गया की मंदिरों की चढ़ावा चोरी दान चोरी  रोकने का काम सुनिश्चित किया जाये उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवहान पर घंटाघर से तुवन मंदिर तक सद् बुद्धि पदयात्रा में निकाल और जन जागरूकता  की गई कि कांग्रेस पार्टी किसी भी ट्रस्ट, पार्टी को धार्मिक स्थलों की लूट नहीं होने देगी इस दौरान जसपाल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश रजक,मोहन सिंह चंदेल,विक्रम सिंह नाती राजा,खलक सिंह राजपूत, निर्भान सिंह राजपूत, किसान कांग्रेस जगभान सिंह राजा, दिनेश रजक, विवेक मिश्रा मीडिया ,रफीक अली, महेश बाबू,बलवंत सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष ,अजय प्रताप,असलम खान ,राहुल सेन, सीताराम राय,संतोष राय, सहित अनेको कांग्रेस जन उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *