व्यापारी संगठन को नई ऊर्जा, क्लॉथ मर्केन्टाईल एसोसिएशन की नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

Share
सहारनपुर। सहारनपुर क्लॉथ मर्केन्टाईल एसोसिएशन (पंजीकृत) का शपथ ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, नुमाइश कैंप में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ नगर विधायक राजीव गुंबर, महापौर डॉ. अजय सिंह तथा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कपड़ा व्यापारी, विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।read more:https://pahaltoday.com/district-supply-officer-inspected-the-farmer-registry-camp/समारोह के दौरान एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। लगातार 18 वर्षों से संगठन का नेतृत्व कर रहे रमेश अरोड़ा को पुनः अध्यक्ष चुना गया, जबकि द्वारका नाथ बजाज महामंत्री और सुनील धमीजा कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। इसके अलावा गुलशन भंडारी को उपाध्यक्ष, संयम सेठ को उपसचिव तथा शिवम सेठी को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। महेन्द्र पाल चावला, मुकेश मानकटला और पुनीत शाह ने आर्बिटेटर के रूप में शपथ ग्रहण की। कार्यकारिणी में कई नए सदस्यों को भी शामिल किया गया।अपने संबोधन में अध्यक्ष रमेश अरोड़ा ने कहा कि एसोसिएशन केवल व्यापारिक संगठन ही नहीं बल्कि बाजार विकास के लिए भी सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि नई मार्केट के विकास संबंधी परियोजना पर संगठन के निदेशक लगातार कार्य कर रहे हैं और व्यापारियों के हित सर्वोपरि रहेंगे।कार्यक्रम में व्यापार एवं कर प्रशासन से जुड़े अधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। नगर विधायक राजीव गुंबर ने राज्यकर विभाग के अधिकारियों अमित पाठक और राजीव कुमार शाक्य को सम्मानित किया, जबकि महापौर डॉ. अजय सिंह ने अरुणेश यादव, पंजाब नेशनल बैंक के राजेश कुमार अरोड़ा तथा इंडियन ओवरसीज बैंक की नेहा मोंगा को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।इसके अलावा सीए संजय ढींगरा, गौरव बेदी, आर्किटेक्ट सरदार मनमीत सिंह बजाज तथा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला कोषाध्यक्ष कर्नल संजय मिड्ढा को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पंजाबी वेलफेयर संगठन के अध्यक्ष नीरज अरोड़ा ने अध्यक्ष रमेश अरोड़ा का विशेष अभिनंदन किया।समारोह के अंत में व्यापारिक एकता को मजबूत करने, बाजारों के विकास तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठित व्यापारी समाज ही स्थानीय व्यापार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *