सहारनपुर में विकास को मिल रही नई गति: महापौर

Share
सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज वार्ड संख्या-46 में चार महत्वपूर्ण सीसी सड़क एवं नाली निर्माण परियोजनाओं का विधिवत शुभारंभ किया। इन निर्माण कार्यो पर करीब 47 लाख रुपये की लागत आयेगी। महापौर ने कहा कि ये निर्माण कार्य इस बात के प्रतीक हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकासपरक सोच को धरातल पर आकार मिल रहा है।read more:https://pahaltoday.com/prerna-yatra-organized-on-mangal-pandey-martyrdom-day-and-bankim-chandra-chattopadhyays-death-anniversary/महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज माधव विहार कॉलोनी में बालाजी मोटर्स से अमन की दुकान तक 14 लाख रुपये से अधिक की लागत से बनने वाली तथा इसी कॉलोनी में अमन की दुकान से अनिल के मकान तक करीब 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत् पूजा अर्चना के साथ नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इसके अलावा ब्रिज विहार कॉलोनी में करीब दस लाख रुपये की लागत से मुस्कान ब्यूटी पार्लर से सुरेंद्र फौजी के मकान तक तथा शिवपुरी कॉलोनी में अमर सैनी के मकान से मनोज सैनी के मकान तक करीब साढे़ सात लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य की सड़क पर गेंती चलाकर शुरुआत की।महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व तथा नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा के मार्गदर्शन में प्रदेश भर में आधारभूत सुविधाओं पर आधारित विकास को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में सहारनपुर महानगर में भी नगर निगम द्वारा जनहित के विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है। सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा व महापौर डॉ. अजय कुमार तथा नगर निगम सहारनपुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन विकास कार्यो से निश्चय ही उनके क्षेत्र को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होेने के साथ-साथ महानगर के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, उपसभापति मयंक गर्ग, स्थानीय पार्षद ज्योति अग्रवाल, पार्षद मुकेश गक्खड़, पार्षद वीर सिंह सिद्धू, पार्षद दिग्विजय चौहान, नामित पार्षद निशांत शर्मा, भाजपा नेता अनेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष मनुज तायल, सहित क्षेत्र के संजय जैन, विनोद गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, भारती सैनी, रोहित जैन, सुनील सिंगल, संजय सैनी, संदीप वर्मा, संजीव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *