: 9 वर्षीय मासूम बच्ची को कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाकर छेड़छाड़ का आरोप,

Share
आजमगढ़, बिंद्रा बाजार :- जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कलंदरपुर गांव से एक बेहद शर्मनाक और गंभीर मामला सामने आया है। यहां बनवासी (मुसहर) समाज की एक 9 वर्षीय मासूम बच्ची को जबरन कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ (शराब) मिलाकर पिलाने और उसके साथ छेड़छाड़ करने का सनसनीखेज आरोप लगा है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार न्याय के लिए भटक रहा है, लेकिन आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। read more:https://pahaltoday.com/retired-teachers-and-shikshamitras-honored-at-baragaon-brc/   पीड़ित परिवार के अनुसार, शुक्रवार शाम को बिहारी (पुत्र सुधू, निवासी: कलंदरपुर) की 9 वर्षीय बेटी अंजू घर के पास स्थित एक गुमटी की दुकान पर घरेलू सामान लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव की रहने वाली एक महिला (मीना) का भाई महबूब (पुत्र जुम्मन, निवासी: ग्राम गौरी, निकट बिंद्रा बाजार) जानकारी के मुताबिक, महबूब नामक युवक ने प्लास्टिक के गिलास में कोल्ड ड्रिंक के अंदर शराब/नशीला पदार्थ मिला रखा था। जैसे ही मासूम बच्ची दुकान पर पहुंची, आरोपी महबूब ने उसका हाथ पकड़ लिया और जबरदस्ती वह नशीली कोल्ड ड्रिंक उसे पिलाने लगा। बच्ची किसी तरह खुद को आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर भागते हुए सीधे अपने घर पहुंची। और, अपने साथ वह गिलास भी ले आई जिसमें कोल्ड ड्रिंक बची हुई थी। जब बच्ची ने आपबीती सुनाई और परिजनों ने उस ड्रिंक को देखा व सूंघा, तो उसमें साफ तौर पर शराब मिले होने की पुष्टि हुई। बदहवास परिजन तुरंत आरोपी की तलाश में दुकान की तरफ भागे, लेकिन तब तक आरोपी महबूब मौके से रफूचक्कर हो चुका था। हांला कि  घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिवार ने आपातकालीन 112 नम्बर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शनिवार सुबह परिजनों ने चौकी गंभीरपुर पहुंचकर लिखित तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन पूरी तरह सुस्त रवैया अपनाए हुए है और नामजद शिकायत के बावजूद आरोपी के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है। पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेने और दलित/वंचित समाज की इस मासूम बच्ची को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *