मिशन शक्ति फेज-5.0: गाजीपुर पुलिस का महिला सुरक्षा पर विशेष अभियान, बाजारों में पैदल गश्त और एंटी रोमियो टीम की सघन चेकिंग

Share
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत मंगलवार को जनपद गाजीपुर में महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी तथा आमजन से सतर्क रहने की अपील की।read more:https://pahaltoday.com/barabanki-festival-will-be-inaugurated-from-april-10/
अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।
वहीं, जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में गठित एंटी रोमियो टीमों ने स्कूल, कॉलेज, बाजार तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर सघन भ्रमण और चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध एवं मनचलों पर कड़ी निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं से अभद्रता या उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
गाजीपुर पुलिस ने नागरिकों से महिला सुरक्षा अभियान में सहयोग करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना देने की अपील की। मिशन शक्ति अभियान के तहत ऐसे कार्यक्रम आगे भी लगातार संचालित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *