गंगोह। रोटरी क्लब गंगोह के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा का अधिष्ठापन समारोह सेवा एवं सम्मान के वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह के दौरान 25 जरूरतमंद छात्रों को स्कूल बैग, सात ग्रामीण छात्राओं को साइकिल तथा एक दिव्यांग को ट्राई साइकिल भेंट कर समाजसेवा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद प्रदीप चैधरी, पूर्व विधायक महिपाल माजरा, एजी नरेंद्र तायल, पीडीजी रूबी एवं डीजीएन धीरज मिगलानी ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए नई टीम को शुभकामनाएं दीं। समारोह में डॉ. विनीत अग्रवाल को ष्बेस्ट रोटेरियनष् सम्मान से नवाजा गया।read more:https://pahaltoday.com/pm-modi-calls-for-women-empowerment-calls-women-reservation-a-historic-opportunity/ इसके अलावा डॉ. मनोज जैन, मुकेश गुप्ता, संजय गर्ग, अनिल बंसल, मनीष गोयल और राकेश सिंघल को भी सम्मानित किया गया। पूर्व अध्यक्ष विकास सिंघल को ष्बेस्ट प्रेसिडेंटष् सहित मंडल एवं जोन स्तर पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई पुरस्कार प्राप्त हुए। वहीं डॉ. सुनीता अग्रवाल, डॉ. निर्मल जैन और डॉ. वीणा सैनी को ष्स्वास्थ्य प्रहरीष् सम्मान प्रदान किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने क्लब की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हुए कहा कि समाजहित के कार्यों को और अधिक व्यापक बनाया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक प्रमोद गोयल ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।