सम्पूर्ण समाधान दिवस में 34 शिकायतें, एडीएम ने दिए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

Share

नकुड़ (सहारनपुर)। तहसील नकुड़ में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संतोष बहादुर सिंह ने जनसामान्य की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। टीईटी परीक्षा के कारण इस बार समाधान दिवस शनिवार के बजाय सोमवार को आयोजित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 34 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।read  more:https://pahaltoday.com/school-chalo-campaign-increased-awareness/ अधिकांश शिकायतें राजस्व, राशन कार्ड, बिजली बिल संशोधन, पेंशन तथा अवैध कब्जों से संबंधित रहीं। एडीएम ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा राजस्व संबंधी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान भीषण गर्मी के बीच लगभग एक घंटे तक सभागार की बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली न होने से फरियादियों के साथ-साथ अधिकारी भी गर्मी से बेहाल नजर आए। स्वयं एडीएम संतोष बहादुर सिंह सहित कई अधिकारी फाइलों और कागजों से हवा करते दिखाई दिए। बिजली बाधित रहने के बावजूद जनसुनवाई का कार्य लगातार जारी रखा गया। कार्यक्रम में तहसीलदार प्रियंक सिंह, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सक्सेना, थाना प्रभारी देवेश कुमार, पूर्ति निरीक्षक अजय त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक बाबूराम, पदम सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं को आश्वस्त किया कि सभी लंबित मामलों का नियमानुसार शीघ्र समाधान कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *