अवैध खनन सामग्री से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली  सीज

Share

छुटमलपुर। अवैध खनन के खिलाफ जारी सख्त अभियान के तहत थाना फतेहपुर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में रविवार को चेकिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के अगुवाई में टीम ने एक  महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया तथा जांच करने पर बिना वैध परमिशन के उसमें अवैध खनन सामग्री लदी पाई गई।read more:https://worldtrustednews.in/intensive-campaign-under-mission-shakti-phase-5-0-in-ghazipur-anti-romeo-team-activated/ पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही सीज कर दिया। टीम में उप-निरीक्षक विजयपाल सिंह, हेड कांस्टेबल प्रशांत और लेखपाल शबनम खातून शामिल रहे। अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट खनन विभाग को भेज दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *