गंगोह पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का किया खुलासा, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

Share

गंगोह (सहारनपुर)। थाना गंगोह पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर ली। आरोपी के खिलाफ कई थानों में वाहन चोरी, गैंगस्टर और अन्य संगीन मामलों के मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार मोहल्ला बाहुद्दीन निवासी रहमान ने 5 जुलाई को अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट थाना गंगोह में दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक इन्द्रेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बुढ्ढाखेड़ा मार्ग से रजत पुत्र कुलदीप उर्फ सिताब सिंह निवासी ग्राम हैदरपुर, थाना तीतरो को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (यूपी-11 सीआर-6368) बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी कर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।read more:https://pahaltoday.com/the-film-bolo-radhe-radhe-has-the-power-to-shake-our-soul-along-with-entertainment-ravi-bhatia/पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी एक आदतन वाहन चोर है और उसके खिलाफ गंगोह, नकुड़ व सरसावा थानों में वाहन चोरी, अवैध हथियार तथा गैंगस्टर एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक आजाद सिंह, हेड कांस्टेबल राहुल कुमार और कांस्टेबल दाऊद रजा की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *