भदोही। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी में मंत्री बनाए जाने पर सोमवार को राकेश बिंद का नगर पंचायत अध्यक्ष विनय चौरसिया के नेतृत्व में सुरियावां मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। अटल चौराहे पर आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ प्रदेश मंत्री का अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश बिंद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता ही सबसे सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। प्रदेश मंत्री ने मौजूद सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से लग जाए।read more:https://pahaltoday.com/the-ceasefire-will-have-global-implications-for-energy-the-economy-and-diplomacy-which-will-be-a-relief-for-the-general-public/ इस बार के विधानसभा चुनाव में पिछली बार से भी अधिक सीटें जीतना है। सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से कार्य करें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक पहुंचाए। साथ ही गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियों को जनता को बताएं। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष विनय चौरसिया, मंडल अध्यक्ष स्वरूपा बिंद, महामंत्री श्यामलाल, ब्लॉक प्रमुख अनीता बिंद, सभासद सूरजभान, सभासद बउ उपाध्याय, सभासद मुकेश कुमार, सभासद मंतलाल सरोज, रेशमा बानो, रीना श्रीवास्तव, कृष्णानंद जायसवाल, विवेक उपाध्याय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।