गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के बीरपुर निवासी श्रीकान्त यादव की तहरीर पर उनके 20 वर्षीय पुत्र अजय यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने 11 नामजद तथा 10 से 15 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।तहरीर के अनुसार, 24 जून 2026 की सुबह लगभग 9 बजे अजय यादव अपने घर से खाना लेकर डेरा जा रहे थे। आरोप है कि आमी कोट के पास पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उन्हें घेर लिया और पूर्व में बाजार के दिन हुई मारपीट की रंजिश को लेकर चाकू, लाठी, डंडा तथा लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में अजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर भी दी गई।पुलिस ने इस मामले में गोल्डेन यादव पुत्र विनोद यादव, अर्जुन पटेल पुत्र संजय पटेल, राहुल पटेल पुत्र सुधीर पटेल, मनीष पटेल पुत्र मनोज पटेल, दीपक शर्मा पुत्र रामजी शर्मा, नवीन चौधरी पुत्र डमरू चौधरी, सुशील चौधरी पुत्र डमरू चौधरी, सूरज राजभर पुत्र हरिनारायण राजभर, रामजी पुत्र विद्यासागर, सनी पासवान पुत्र शिवविलास पासवान तथा नागा पुत्र घनश्याम पटेल सहित 10 से 15 अज्ञात व्यक्तियों को नामजद किया है।read more:https://pahaltoday.com/mission-shakti-team-made-women-and-girls-aware-2/पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 190, 191(2), 191(3), 103(1), 61(2) और 115(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामले में पुलिस साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा विवेचना में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।