गाजीपुर बिरनो – बिरनो ब्लॉक अंतर्गत बद्दूपुर निवासी प्रगति सिंह ने प्राविधिक सहायक की परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। रविवार को घर पहुंचने पर परिजनों एवं ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।read more:https://pahaltoday.com/city-international-school-inaugurated-in-devan/प्रगति सिंह ने बताया कि जैसे ही उन्होंने परीक्षा परिणाम देखा, खुशी की लहर दौड़ पड़ी। प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही प्रगति ने सबसे पहले अपने परिजनों को सफलता की सूचना दी, जिसके बाद पूरे गांव में जश्न का माहौल बन गया। जल्द ही उन्हें कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक के पद पर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।प्रगति के पिता तेज प्रताप सिंह, तेजू कृषि कार्य से जुड़े हैं, जबकि माता मीरा सिंह गृहिणी हैं। उनके बड़े पिता विजय कुमार सिंह सीपीडब्ल्यूडी में कार्यरत हैं तथा रामायण सी. सिंह उद्यान विभाग में निरीक्षक हैं। परिवार के संतोष सिंह, डॉ. धनंजय सिंह, बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, भाई पल्लव सिंह एवं अलका सिंह सहित अन्य परिजनों ने उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।प्रगति ने कक्षा एक से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा रामाधार इंटर कॉलेज से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने बीएससी (एग्रीकल्चर) की पढ़ाई दुर्गा जी पीजी कॉलेज, चंडेसर (आजमगढ़) तथा एमएससी की शिक्षा पीजी कॉलेज, गाजीपुर से पूरी की।पिता तेज प्रताप सिंह ने बताया कि प्रगति बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। उन्होंने अपनी लगन, मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल कर न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया है।