चिकित्सकों ने लिया चिकित्सा पेशे की गरिमा बनाए रखने और नैतिक चिकित्सा सेवा का लिया संकल्प

Share

सहारनपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सहारनपुर शाखा की ओर से अंबाला रोड स्थित एक होटल के सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सकों, मेधावी मेडिकल छात्रों एवं पत्रकारों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि महापौर डॉ. अजय सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी सुमित महाजन रहे, जबकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार और राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर राठी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महापौर डॉ. अजय सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में चिकित्सक पेशा कई चुनौतियों से गुजर रहा है। ऐसे दौर में डॉक्टरों को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए चिकित्सा पेशे की गरिमा और समाज के विश्वास को बनाए रखना होगा। मुख्य विकास अधिकारी सुमित महाजन ने कहा कि संवेदनशील लोग ही इस पेशे को चुनते हैं और चिकित्सक हर परिस्थिति में मरीजों की सेवा के लिए समर्पित रहते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने सभी चिकित्सकों से एथिकल प्रैक्टिस का संकल्प लेने का आह्वान किया।read more:https://pahaltoday.com/sukesh-chandrashekhar-granted-bail-in-rs-200-crore-money-laundering-case/वहीं आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रवीण शर्मा ने गरीब मरीजों की सेवा को चिकित्सकों का नैतिक दायित्व बताते हुए सरकार से चिकित्सकों से जुड़े कानूनों को सरल बनाने की मांग की। समारोह में वर्ष 1988 बैच के चिकित्सकों डॉ. संजय यादव, डॉ. संदीप गर्ग, डॉ. नीलम गर्ग, डॉ. सुभाष सहगल, डॉ. रजनीश सिंघल, डॉ. रेणू सिंघल, डॉ. नरेश सैनी, डॉ. मनोज जैन, डॉ. विनीता मल्होत्रा एवं डॉ. मनीषा अग्रवाल को सम्मानित किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में विनीत कुमार, प्रणब अग्रवाल, शैलेश सक्सेना एवं मनीष तथा मेडिकल शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कई मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. महेश ग्रोवर, डॉ. नीतू जैन एवं डॉ. रेणू शर्मा ने किया, जबकि आईएमए सचिव डॉ. नीरज आर्य ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में डॉ. अनुपम मलिक, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. डी.के. गुप्ता, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. मोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *