अपना दल (एस) के कार्यकर्ता भदोही स्टेशन से लखनऊ हुए रवाना

Share
भदोही। अपना दल (एस) के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व सहयोगी गुरुवार को जनस्वभिमान दिवस के अवसर पर पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती मनाने के लिए भदोही रेलवे स्टेशन से लखनऊ के लिए रवाना हुए। सैकड़ों की संख्या में पार्टी के महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं ट्रेन से लखनऊ के लिए रवाना हुए। इस दौरान पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। जनपद के कोने-कोने से वे पार्टी का झंडा लेकर भदोही रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जत्थे में मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। पार्टी के महिला मंच की जिलाध्यक्ष किरन चौरसिया, महासचिव सुधारी देवी व जिला उपाध्यक्ष पुष्पा गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों मातृशक्ति ने सहभागिता की। सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने डॉ. सोनेलाल पटेल के विचारों व आदर्शों को याद किया। रवानगी से पूर्व भदोही रेलवे स्टेशन पर अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारे लगाए।read more:https://pahaltoday.com/mission-shakti-team-made-women-and-girls-aware-2/ जिससे समूचा रेलवे स्टेशन गुंजायमान हो उठा। इस दौरान पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता ने बताया कि काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने निजी वाहनों से भी लखनऊ के लिए रवाना हुए हैं। इस मौके पर बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय सचिव जयप्रकाश पटेल, गुलाब सरोज, डॉ.रूद्र प्रकाश पटेल, दिगम्बर पटेल, सनी बिंद, लल्लू राठौर, हासिम हाशमी, रविंद्र विश्वकर्मा, ओमकार पाल, विनय तिवारी, सरफराज नवाज, अरदास श्रीवास्तव, वंसराज पटेल, रामचरित्र सरोज, संतोष केसरवानी, विनय मौर्य आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *