भदोही। पूर्व विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने गुरुवार को जनता दरबार लगाकर क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विषयों के शीघ्र व प्रभावी समाधान के लिए अधिकारियों को फोन घूमाकर कहा। जनता दरबार में भदोही विधानसभा क्षेत्र व जनपद के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से आई जनता से संवाद कर उनकी समस्या सुनी और मौके पर ही निस्तारित किया गया। पूर्व विधायक ने दूर-दराज से आए लोगों को कुर्सी पर बैठाया और बारी-बारी उनके पास जाकर समस्याएं सुनीं। ज्यादातर मामले जमीनी व आपसी विवाद के रहे। जमीनी विवाद में दोनों पक्षों को सुनकर हल करने का प्रयास किया गया। जटिल व न्यायालय में विचाराधीन मामलों में संयम रखने व न्यायालय के आदेश का इंतजार करने की सलाह दी। बिजली की समस्या आने पर श्री त्रिपाठी ने संबंधित अधिकारी से दूरभाष पर बात कर तत्काल समाधान करने को कहा।read more:https://pahaltoday.com/consumers-booked-for-gas-refill-booking/
जनता उनके इस व्यवहार और न्यायपूर्ण रवैये से खुश होकर दिल से दुआएं दी। जनता दरबार में ‘विधायक जिंदाबाद’ व ‘अबकी बार भारी वोटों से विजयी’ के नारे भी लगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि जनता की सेवा, उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरना और प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमारे जिस्म में जब तक जान रहेगी, हम जनता के प्रति समर्पित रहेंगे।