वीबीजी-रामजी योजना के प्रचार-प्रसार को चलाया गया जनजागरूकता अभियान

Share

सोनभद्र। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देश पर गुरुवार को जनपद में वीबीजी-रामजी योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से विभिन्न विकास खंडों एवं ग्राम पंचायतों में जनसम्मेलन और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं, ग्रामीणों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लेकर योजना की जानकारी साझा की।read more:https://pahaltoday.com/city-international-school-inaugurated-in-devan/
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को वीबीजी-रामजी योजना के उद्देश्य, ग्रामीण विकास में इसकी उपयोगिता तथा पात्र लाभार्थियों को मिलने वाले लाभों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे योजना का अधिकतम लाभ उठाएं और अन्य ग्रामीणों को भी इसके प्रति जागरूक करें। मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खंड रॉबर्ट्सगंज की ग्राम पंचायत बहुआर में आयोजित जनसम्मेलन में प्रतिभाग करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में जनभागीदारी को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए ग्रामीणों से सक्रिय सहयोग की अपील की। जनपद के सभी विकास खंडों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को वीबीजी-रामजी योजना की जानकारी देने के साथ ही ग्रामीण विकास कार्यक्रमों में सहभागिता बढ़ाने और योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का संदेश दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *