बारिश के बीच ईओ ने किया जलभराव क्षेत्र का निरीक्षण

Share

सोनभद्र। सोनांचल में दो दिनों से हो रही बारिश के बीच नगर में जलभराव की समस्या को देखते हुए नगर पालिका परिषद सोनभद्र के अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने गुरुवार को विभिन्न जलभराव वाले क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।
इमरती कॉलोनी मोड़ के सामने बारिश का पानी जमा मिला। अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका की बड़ी पंपिंग सेट मशीन लगाकर जलभराव की निकासी कराई गई, जिससे लोगों को राहत मिली। अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि लगातार बारिश को देखते हुए नगर के सभी संवेदनशील एवं जलभराव वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जहां भी पानी जमा होने की सूचना मिलेगी, वहां नगर पालिका के उपलब्ध संसाधनों से तत्काल जलनिकासी कराई जाएगी, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।read more:https://pahaltoday.com/delay-in-justice-leads-to-failure-of-justice-prof-vijay-tiwa उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं सफाई कर्मियों को निर्देशित किया कि बारिश के दौरान जलनिकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखें और किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता राज कुमार राज, सफाई नायक आकाश रावत तथा नगर पालिका के सफाई मित्र कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *