कम्हरिया-परही मार्ग अपनी बदहाली पर बहा रहा आंसू

Share

सोनभद्र। करमा विकास खंड के ग्राम सभा कम्हरिया से परही को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे और उखड़ी हुई सतह के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों, किसानों तथा वाहन चालकों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।read more:https://pahaltoday.com/road-development-in-farrukhabad-gains-momentum-comprehensive-review-of-action-plan-for-2026-27/ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है, जिसके चलते इसकी हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। बरसात शुरू होते ही गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलकर गिरने और दुर्घटना होने का खतरा बढ़ गया है। कई बार लोग चोटिल भी हो चुके हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की जर्जर स्थिति की जानकारी संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि कम्हरिया-परही मार्ग की तत्काल मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। उनका कहना है कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, इसलिए इसकी अनदेखी आम जनता के लिए परेशानी का कारण बन रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *