स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली, बच्चों ने नामांकन के लिए किया प्रेरित

Share

बहराइच ( पयागपुर तहसील )। उच्च प्राथमिक विद्यालय परसिया आलम में गुरुवार को स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य क्षेत्र के अभिभावकों को बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने तथा शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।read more:https://pahaltoday.com/the-book-vijay-purush-se-rashtraphari-rajnath-singh-will-be-released/रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राएं हाथों में आकर्षक तख्तियां लेकर पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। बच्चों ने “मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ”, “शिक्षा ऐसी सीढ़ी है, जिससे चलती पीढ़ी है”, “अनपढ़ होना है अभिशाप, अब न रहेंगे अंगूठा छाप” जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया और अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने की अपील की।विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक नवल कुमार पाठक ने कहा कि “शिक्षा वह रक्षक है जो बच्चों के सपनों को साकार रूप देने का सबसे सशक्त माध्यम है। प्रत्येक अभिभावक का दायित्व है कि वह अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए विद्यालय अवश्य भेजे।”जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर गडरिया पुरवा, छंगा दास पुरवा एवं परसिया आलम गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय पहुंची। ग्रामीणों ने भी बच्चों के उत्साह का स्वागत किया और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के इस प्रयास की सराहना की।इस अवसर पर शिक्षिका संध्या रानी, शिक्षक अनिल कुमार, संतोष कुमार मिश्रा, शब्बीर अहमद, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, अभिभावक तथा रसोइयों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कर शिक्षा के अधिकार को प्रत्येक बच्चे तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *