मुरादनगर। थाना मुरादनगर पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से विभिन्न स्थानों से चोरी किए गए 12 मोबाइल फोन और 520 रुपये नकद बरामद किए हैं।एसीपी मसूरी अजय कुमार ने बताया कि 2 जुलाई 2026 को थाना मुरादनगर पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने विनोद पुत्र रनपाल, निवासी ग्राम दोसा बंजारपुर, थाना भोजपुर, जनपद गाजियाबाद (उम्र करीब 52 वर्ष) को गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना मुरादनगर में धारा 317(2)/317(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।read more:https://pahaltoday.com/census-of-india-will-be-digital-in-2027-in-bhadohi/
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हाईवे और सड़कों के किनारे सो रहे लोगों तथा राह चलते व्यक्तियों के मोबाइल और नकदी चोरी करता था। उसने स्वीकार किया कि उसके पास से बरामद एक एप्पल और एक ओप्पो मोबाइल तथा नकदी कुछ दिन पहले असालतनगर स्थित हनुमान मंदिर के बाहर सो रहे कांवड़ियों से चोरी की गई थी। इसके अलावा बैग से मिले अन्य मोबाइल मोदीनगर और आसपास के क्षेत्रों से चोरी किए गए थे। आरोपी चोरी के मोबाइल सस्ते दामों में बेच देता था और इस बार भी उन्हें बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था, लेकिन उससे पहले पुलिस ने उसे दबोच लिया।पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ मुरादनगर थाने में चोरी के दो मुकदमे, जीआरपी मुरादाबाद में आर्म्स एक्ट का एक मुकदमा तथा भोजपुर थाने में मारपीट का एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।इस कार्रवाई को थाना मुरादनगर पुलिस टीम ने अंजाम दिया।